महाराष्ट्र:कुछ जिलों में रिव्यू के बाद मिलेगी छूट, सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया कोरोना लॉकडाउन,


मुंबई: सरकार ने एक आदेश में कहा कि जिन नगर निगमों एवं जिले में संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे है और ऑक्सीजन वाले बिस्तर 40 फीसदी से कम भरे हैं, उन जगहों पर प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं अन्य सेवाओं का समय सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक किया जा सकता है जो फिलहाल सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक ही है. महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां रविवार को 15 जून तक बढ़ा दीं और यह घोषणा भी की कि कोविड-19 की संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दी जाएगी.ठाकरे ने कहा, पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है. यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है. महाराष्ट्र में पिछले साल 17 सितंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,896 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस साल 26 मई को यह संख्या 24,752 रही.महाराष्ट्र: सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया कोरोना लॉकडाउन, कुछ जिलों में रिव्यू के बाद मिलेगी छूट
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां रविवार को 15 जून तक बढ़ा दीं और यह घोषणा भी की कि कोविड-19 की संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दी जाएगी.

Comments