चहल का T20 विश्व कप के लिए नहीं हुआ सलेक्शन तो वाइफ धनश्री ने दिया ये रिएक्शन
मुंबई , आइएएनएस। बुधवार 8 सितंबर को रात 9 बजे आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ। इस 15 सदस्यीय टीम और 3 रिजर्व खिलाड़ियों वाली टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्रा चहल को जगह नहीं मिली। ऐसे में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने के एक दिन बाद उनकी पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने रिएक्ट किया है। चहल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए प्रमुख गेंदबाज रहे हैं। चहल ने 49 मैचों में 25.30 के औसत और 8.32 की इकानमी रेट से 63 विकेट लिए हैं। हालांकि, बुधवार को उनका नाम टी20 विश्व कप की टीम में नहीं था। भारत ने रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और राहुल चाहर के रूप में पांच स्पिन गेंदबाजों को चुना। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोग चहल को टी20 विश्व कप के लिए टीम से बाहर किए जाने से हैरान हैं। उधर, इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी के माध्यम से धनश्री वर्मा ने लिखा, "मां कहती है कि ये वक्त भी गुजर जाना है। सर उठा के जियो, क्योंकि हुनर और अच्छे कर्म हमेशा साथ देते हैं। ये वक्त भी गुजर जाना है। गॉड इज ऑलवेज ग्रेट।...









