बॉलीवुड अभिनेत्री Hema Malini की हमशक्ल है बहुत ही खूबसूरत, करती हैं ये काम

KD News -बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी 72 साल की उम्र में भी बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। अभिनय के दम पर हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। 
फिल्मों से राजनीति में आ चुकी हेमा मालिनी की भी अन्य अभिनेत्रियों की तरह ही एक हमशक्ल है। इस अभिनेत्री की हमशक्ल का नाम सीमा मोटवानी है। जो खूबसूरती के मामले में हेमा मालिनी से कम नहीं है।

सीमा मोटवानी भी एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मिमिक्री आर्टिस्ट और कॉमेडियन के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। सीमा मोटवानी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ अभिनेता पुनीत इस्सर के टीवी शो जय माता की में काम कर चुकी हैं। इसमें हेमा मालिनी को देवी और सीमा मोटवानी को एक महारानी का रोल मिला था। 
सीमा मोटवानी लंबे वक्त से मनोरंजन जगत में काम कर रही हैं। ये अभिनेत्री टीवी शो कभी सौतन कभी सहेली, कसौटी जिंदगी की, शाका लाका बूम बूम और सीआईडी में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। 

Comments