टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान होते ही राशिद खान ने छोड़ी कप्तानी, वजह भी बताई
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है। कप्तानी से इस्तीफा देते हुए राशिद खान ने कहा कि आगामी टी 20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम को अंतिम रूप देने से पहले उनकी राय नहीं मांगी गई थी। हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया था और राशिद खान को कप्तान बनाया था। जबकि अनुभवी विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद को भी अगले महीने से शुरू होने वाले बड़े इवेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।
IND vs ENG: 1932 के बाद नहीं हुआ ऐसा, इतिहास रचने से बस एक कदम दूर भारत
22 वर्षीय स्पिनर ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा, 'कप्तान और देश के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार सुरक्षित रखता हूं। चयन समिति और एसीबी ने उस टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है जिसकी घोषणा एसीबी मीडिया ने की है। मैं अफगानिस्तान टी- 20 टीम के कप्तान के रूप में भूमिका से हटने का फैसला तुरंत प्रभावी कर रहा हूं। अफगानिस्तान के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रही है।'
तालिबान द्वारा देश पर कब्जा किए जाने के बाद से अफगानिस्तान में उथल-पुथल मची हुई है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जुलाई में स्टार लेग स्पिनर को टी 20 कप्तान के रूप में नामित किया गया था। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि अगर तालिबान शासन में महिलाओं को खेल खेलने की अनुमति नहीं दी गई तो वह अगले महीने अफगानिस्तान की पुरुष टीम की मेजबानी नहीं करेगा। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच होना है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम: राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरातुल्लाह जजई, उस्मान गनी, अजगर अफगान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, हस्मातुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, गुलबदिन नैब, नवीन उल हक, हामिद हसन, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, शापूर जादरान, दौलत जादरान।
रिजर्व: अफसर जजई, फरीद अहमद मलिक।





Comments
Post a Comment