- Get link
- X
- Other Apps
Popular Posts
जब पेट्रोल पंप पर सनी देओल की हो गई लड़ाई, चार लोगों से अकेले भिड़ गए थे; बॉबी देओल ने सुनाया था किस्सा
- Get link
- X
- Other Apps
अक्षय कुमार ने 90 के दशक में अपना करियर शुरू किया था। उस वक्त बड़े निर्माता उनके साथ फिल्में नहीं बनाते थे लेकिन आज के दौर में तो हर बैनर उनके पीछे भागता है। इतने सालों में कुछ निर्माता ऐसे रहे, जिन्होंने अक्षय के साथ कई फिल्में बनाईं। इन निर्माताओं ने नुकसान-फायदा ना देखकर अक्षय कुमार पर पैसा लगाया और वो सही भी साबित हुए। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको अक्षय कुमार के ऐसे ही कुछ निर्माताओं के बारे में बताएंगे, जो आज अक्षय कुमर के ऊपर आंखें बंद करके रुपये लगाने को तैयार रहते हैं।

निर्माता प्रमोद चक्रर्ती ने ही पहली बार अक्षय कुमार पर रुपये लगाया था। प्रमोद वो पहले निर्मता थे, जिन्होंने अक्षय कुमार में बड़ा हीरो देखा और उनके साथ फिल्म निर्माण करने का फैसला किया। Also Read - बेटी नितारा के बर्थडे पर अक्षय ने फोटो के साथ शेयर किया ये प्यारा मैसेज, लिखी दिल की बात

निर्माता साजिद नाडियाडवाला अक्षय कुमार के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों ने साथ में कई फिल्में बनाई हैं। साजिद अपनी मेगा बजट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें से ज्यादातर अक्षय की ही होती हैं।

निर्माता करण जौहर का बैनर पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्में नहीं बनाता था लेकिन आज के दौर में यह बैनर भी खिलाड़ी कुमार के पीछे हैं। गुड न्यूज और केसरी जैसी फिल्में करण जौहर और अक्की ने साथ में ही दी हैं। Also Read - अक्षय कुमार मुझसे शादी करो वरना ‘दे दूंगी जान’ !!

निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और अक्षय कुमार ने 2000 के बाद कई फिल्मों में साथ काम किया। हेरा फेरी जैसी जबरदस्त फ्रेंचाइजी भी इन्हीं की देन है।

निर्माता रतन जैन ने तो अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों का निर्माण किया है। जिस दौर में अक्षय कुमार की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब वीनस ने उनकी कई फिल्मों में पैसा लगाया था। Also Read - अक्षय कुमार तब डर गए थे जब फैन ने शादी ना करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी

टी-सीरीज तो 90 के दशक से अक्षय कुमार की फिल्मों का निर्माण करता आ रहा है। इस बैनर के मालिक भूषण कुमार अक्की के अच्छे दोस्त भी हैं।

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने जब निर्माता बनने का फैसला किया तो सबसे पहले अक्षय कुमार का ही हाथ थामा। राउडी राठौर और गब्बर इज बैक जैसी मसालेदार फिल्मों से संजय ने जमकर पैसा कमाया है।
Comments
Post a Comment