T20 World Cup 2021 के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, जो रूट को दल में नहीं दी गई जगह

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है। इसके अलावा तीन रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। इस टीम में टेस्ट कप्तान जो रूट को शामिल नहीं किया गया है तो वहीं मानसिक तौर पर थकान महसूस कर रहे आलराउंडर बेन स्टोक्स को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। बेन स्टोक्स अपनी मानसिक हालत की वजह से चयन के लिए भी उपलब्ध नहीं थे। 

वहीं इंग्लैंड की टीम में ताइमल मिल्स की वापसी हुई है जिनका प्रदर्शन टी20 ब्लास्ट में काफी अच्छा रहा था। मिल्स को टीम में फरवरी 2017 के बाद जगह दी गई है। इस टीम में एलेक्स हेल्स को भी शामिल नहीं किया गया है। टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टाम कुर्रन, लियाम डाउसन और जेम्स विंस को जगह दी गई है। इंग्लैंड की टीम को बेहद संतुलित रखने का प्रयास किया गया है और ये टीम काफी मजबूत भी दिख रही है। 


यह भी पढ़ें
nextStory
Ind vs Eng 5th Test LIVE Streaming: फाइनल टेस्ट मैच को आप यहां देख सकते हैं लाइव
टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो इसमें इयोन मोर्गन, जोस बटलर, डेविड मालन, जानी बेयरस्टो, जेसन राय जैसे धुरंधर नजर आ रहे हैं तो वहीं आलराउंडर के तौर पर टीम में मोइन अली, सैम कुर्रन, क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए सिमित प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे स्पिनर आदिल राशिद टीम का हिस्सा हैं जो आइपीएल के यूएई लेग में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं मार्क वुड, क्रिस जार्डन जैसे खिलाड़ियों की वजह से गेंदबाजी भी बेहद दमदार नजर आ रही है। इंग्लैंड की टीम ने साल 2010 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। 


यह भी पढ़ें
nextStory
Ind vs Eng: फाइनल टेस्ट आज से, ऐसी हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए इंग्लैंड की टीम-

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जानी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुर्रन, क्रिस जार्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, ताइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन राय, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

रिजर्व खिलाड़ी- टाम कुर्रन, लियाम डाउसन, जेम्स विंस। 

Comments